ज्यादा लाल मिर्च खाने से शरीर को होते हैं यह 4 नुकसान - Side-Effects Of Red Chilies

ज्यादा लाल मिर्च खाने से शरीर को होते हैं यह 4 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
ज्यादा लाल मिर्च खाने से शरीर को होते हैं यह 4 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

लाल मिर्च (Red Chilli) का उपयोग खाने का स्वाद तीखा बनाने के लिए और व्यंजनों में कलर लाने के लिए किया जाता है। लेकिन लाल मिर्च का ज़्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है। यह शरीर में कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकता है। लाल मिर्ची के सेवन से सीने तथा पेट में जलन महसूस हो सकती है, यह ज़्यादातर एसिडिटी और पेट संबंधित बीमारियों के कारणों में से एक होता है। इस लेख के माध्यम से हम ज्यादा लाल मिर्च खाने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे बताएंगे।

ज्यादा लाल मिर्च खाने से शरीर को होते हैं यह 4 नुकसान

1. अल्सर (Causes Ulcer)

अधिक लाल मिर्च के सेवन से पेट में अल्सर होने का जोखिम हो सकता है। यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। लाल मिर्च में एफ्लैटोक्सिन (aflatoxin) नाम का रसायन पाया जाता है जिसके कारण लिवर, पेट और कोलन के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

2. अस्थमा (Can Cause Asthma)

लाल मिर्च का सेवन अस्थमा रोगियों के लिए हानिकारक होता है। यदि आपको सांस लेने में तकलीफ या अस्थमा की बीमारी है तो लाल मिर्च आपके लिए नुकसानदायक होती है। अधिक मात्रा में लाल मिर्च खाने से अस्थमा का अटैक होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। दूसरी ओर लंबे समय तक अधिक तीखा खाना खाने वाले लोगों को आगे चलकर श्वांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह शरीर में सूजन का कारण भी हो सकता है।

3. मुंह में छाले होना (Sore Mouth)

खाने में लाल मिर्च के सेवन से मुंह में छाले पड़ सकते हैं। यदि आप रोज़ाना स्पाइसी खाना खाते हैं तो मुंह में छाले होने की समस्या उत्पन हो सकती है। यह मुंह में गर्मी बढ़ने से जलन का भी कारण बन सकता है।

4. डायरिया होना (Can Cause Diarrhea)

ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करने से पाचन सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। तीखा व स्पाइसी खाना, भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है। इससे पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। अधिक लाल मिर्च के इस्तेमाल से आप डायरिया जैसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। अधिक लाल मिर्च खाने से उल्टी, मतली और जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications