दही का फेस पैक लगाने के 5 फायदे- Dahi Ka Face Pack Lagane Ke 5 Fayde

दही का फेस पैक लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही का फेस पैक लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही (Curd) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, गर्मी के मौसम में दही खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही शरीर भी हाइड्रेट रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दही का सेवन जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, उतना ही स्किन के लिए भी लाभदायक साबित होता है। जी हां दही का फेस पैक (Curd Face Pack) चेहरे पर लगाने से पिंपल्स, डेड स्किन सेल्स, टैनिंग जैसी समस्याएं दूर होती है। साथ ही स्किन भी मुलायम बनी रहती है। दही का फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार भी आता है। साथ ही स्किन भी हाइड्रेट रहती है। आइए जानते हैं दही का फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दही का फेस पैक लगाने के 5 फायदे

1- गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को टैनिंग (Tanning) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप दही और बेसन का फेस पैक लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चम्मच बेसन ले लेना चाहिए, फिर उसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

2- आजकल ज्यादातर लोगों में पिंपल्स (Pimples) की शिकायत देखी जा रही है, फिर चाहे वो लड़की हो या लड़का, लेकिन अगर आप दही और हल्दी का फेस पैक लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लेना चाहिए, फिर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

3- झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत को दूर करने के लिए दही और टमाटर का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में टमाटर और नींबू का रस मिला लेना चाहिए, फिर उसको 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए।

4- दाग धब्बों की शिकायत को दूर करने के लिए दही और आलू का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

5- दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा की गदंगी साफ होती है, जिससे त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।