केला (Banana) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। केले का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, केले के साथ-साथ केले के पत्ते (banana leaves) भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। जी हां केले के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए केले के पत्ते का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। केले के पत्तों में पॉलीफेनॉल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो कि एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं केले के पत्तों के क्या-क्या फायदे होते हैं।
केले के पत्तों के 5 फायदे
1- गले में खराश की शिकायत होने पर खाने-पीने में काफी दर्द महसूस होता है। लेकिन अगर आप गले में खराश की शिकायत होने पर केले के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए केले के पत्ते को पानी में उबालक सेवन करना चाहिए।
2- केले के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते है, इसलिए केले के पत्ते का सेवन रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप केले के पत्ते से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
3- केले के पत्ते स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (SKin) के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए अगर आप केले के पत्ते को पीसकर अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी स्किन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।
4- केले के पत्तों का उपयोग बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर किसी के बाल में रूसी (dandruff) की शिकायत हो, तो उसे केले के पत्ते को पीसकर बालों में लगाना चाहिए, इससे रूसी की शिकायत दूर होती है। साथ ही बाल भी मजबूत होते हैं।
5- किसी भी प्रकार की चोट लगने पर भी केले के पत्ते का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए केले के पत्तों को धो कर पीस लेना चाहिए और इसे घाव पर लगाना चाहिए, इससे घाव जल्दी भर जाता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।