चुकंदर (Beetroot) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है, ये तो सभी लोग जानते है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चुकंदर स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। जी हां चुकंदर को अगर आप चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी (Skin Problems) कई समस्या दूर होती है। क्योंकि चुकंदर में विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। चेहरे पर चुकंदर लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए चुकंदर के क्या-क्या फायदे होते हैं।
स्किन के लिए चुकंदर के 5 फायदे
1- डार्क सर्कल (Dark Circle) की समस्या एक आम समस्या है। लेकिन डार्क सर्कल की शिकायत होने पर अगर आप चुकंदर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए चुकंदर के रस को आंखों के नीचे लगाना चाहिए। फिर कुछ देर बाद साफ पानी से धो लेना चाहिए।
2- पिंपल्स (Pimples) की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप चेहरे पर चुकंदर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इसके लिए चुकंदर के रस को रूई की मदद से चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाना चाहिए, फिर पानी से चेहरे को धो लेना चाहिए।
3- चेहरे पर काले धब्बों की शिकायत होने पर चुकंदर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में विटामिन सी पाया जाता है, जो काले धब्बों को कम करने का काम करता है। इसके लिए चुकंदर के रस में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।
4- चेहरे पर निखार (Glowing Skin) लाने के लिए भी चुकंदर का इस्तेमाल लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में मौजूद बीटेन स्किन व्हाइटनिंग एजेंट की तरह कार्य करता है। इसलिए अगर आप चेहरे पर चुकंदर का रस लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर ग्लो आता है।
5- होंठों के लिए भी चुकंदर का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के रस को होंठों पर लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी होते हैं। इसलिए जिन लोगों के होंठ का रंग डार्क हो गया है, उन्हें होंठों पर चुकंदर का रस लगाना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।