शरीफा खाने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे

शरीफा खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे (sportskeeda Hindi)
शरीफा खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे (sportskeeda Hindi)

खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है शरीफा (Custard Apple)। यह शरीर को शीतलता और एनर्जी देता है। इसके सेवन से डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है। कई न्यूट्रिशन से भरपूर शरीफा दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से सेहत पर कई अन्य फायदे भी होते हैं, जिसे जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करने लगेंगे। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और आयरन आदि से भरपूर होता है। तो चलिए जानते हैं शरीफा खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

शरीफा खाने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे : 5 Benefits Of Custard Apple In Hindi

विटामिन C का बेहतरीन स्त्रोत -

शरीफा में मौजूद विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है। शरीफा दिल और डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन C की पूर्ति के लिए शरीफा का सेवन किया जा सकता है।

आंखों को स्वस्थ रखे -

शरीफा आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीफा में मौजूद ल्‍युटिन एक पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों में पाया जाता है। यह फ्री रेडिकल्स से बचाता है और आंखों की कई समस्याओं को दूर करके आंखों की हेल्थ को सही रखता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल -

शरीफा ब्लड प्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीफा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड वेसल्स को डाइल्यूट होने में मदद करता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद -

शरीफा खाना अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से फेफड़े के सूजन दूर होने के साथ एलर्जी की समस्या भी कम होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए -

शरीफा विटामिन सी का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने और रोगों से बचाने में फायदेमंद है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment