खजूर से बनी चाय, सेहत के लिए हो सकती है बड़ी फायदेमंद

खजूर की चाय पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
खजूर की चाय पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

खजूर (Dates) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर होती है। इसके अलावा भी खजूर के कई लाभ हो सकते हैं। खजूर का सेवन हो हर कोई करता है, लेकिन क्या आपने कभी खजूर (Dates Tea Benefits) से बनी चाय का सेवन किया है? अगर आप हाल ही में नई मां बनी हैं तो ये चाय आपके लिए भी काफी फायदेमंद हो सकती है। वहीं अगर आप रोजाना इस चाय का सेवन करते हैं को इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं खजूर की चाय पीने के फायदे।

youtube-cover

अदरक, इलायची नहीं अब पिएं खजूर से बनी चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे : 5 Benefits Of Dates Tea In Hindi

प्रजनन क्षमता बढ़ाती है -

अगर कोई महिला खजूर की चाय का नियमित रूप से सेवन करती हैं, तो यह आपका गर्भाशय गर्म रखता है और प्रजनन क्षमता (Fertility Increase) को बढ़ाता है। साथ ही लिवर को सुरक्षित रखने में मददगार होता है।

डिप्रेशन कम करे -

खजूर की चाय में एंटी-डिप्रेशन गुण होते हैं, जो डिप्रेशन (Relief From Depression) को दूर कर सकता है। इसके अलावा नियमित रूप से इसका सेवन करने से यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर पॉजिटिव असर डालता है।

नींद की समस्या से राहत -

अगर आप अनिद्रा से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए खजूर की चाय फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे नींद में सुधार (Good Sleep) किया जा सकता है। अगर आप रोजाना रात में अपनी करवटें बदल रहे हैं, तो इस स्थिति में आपके लिए खजूर की चाय काफी हेल्दी हो सकती है।

ब्रेस्टफीड -

खजूर में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे -विटामिन सी, मैग्नीशियम और आयरन जैसे विटामिन और खनिज होते हैं, जो ब्रेस्टफीड (Breastfeeding) को बढ़ावा देते हैं। अगर आपको ब्रेस्ट फीड कराने में परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में खजूर से बनी चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे -

खजूर औषधीय और हर्बल गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, इससे प्रतिरक्षा प्रणाली (Boost Immunity) को बढ़ावा मिलता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में ब्लड की कमी को दूर कर सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा कमजोरी होती है, तो रोजाना इस चाय का सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications