कुम्हड़े का जूस पीने के 5 फायदे

कुम्हड़े का जूस पीने के फायदे (Photo credit - indiagardening)
कुम्हड़े का जूस पीने के फायदे (Photo credit - indiagardening)

पेठा तो सभी ने खाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, इतना स्वादिष्ट पेठा बनता किस चीज है। पेठा दरअसल कुम्हड़े से बनाया जाता है। कुम्हड़ा की खेती सबसे ज्यादा लखनऊ से सटे उन्नाव में की जाती है। हालांकि अब इसकी खेती देश के कई राज्यों में भी की जाने लगी है। कुम्हड़े की खेती बारिश में सबसे अच्छी होती है। पर क्या आप जानते हैं, कुम्हड़ा न सिर्फ पेठा बनाने के काम आता है, बल्कि सेहत के लिए भी कुम्हड़े के बहुत से लाभ देखे गए हैं।

कुम्हड़े में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम ,फास्फोरस, आयरन, जिंक बहुत से तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी इसके बेहद उपयोगी होने की बात कही गई है। इससे बनी सब्जी बीमार व्यक्ति को भी खाने के लिए दी जा सकती है, क्योंकि इसको पचाना काफी आसान होता है। आइए आगे के लेख में जानते हैं, कुम्हड़ा से मिलने वाले फायदों के बारे में-

कुम्हड़े का जूस पीने के फायदे 5 Benefits of drinking Ash Gourd juice in hindi

पाचन को करे ठीक(heal digestion) - कुम्हड़े के जूस के सेवन से पाचन संबंधी समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसमें फाइबर की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। जो कि पेट को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम करता है। इसलिए इसका जूस पीने से पाचन के लिए लाभ मिलता है।

फेफड़ों के स्वास्थ्य में करे सुधार(improve lung health) - कुम्हड़े का जूस फेफड़ों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से कफ लूज होता है। जिसको आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा सांस लेने की समस्या में भी इसके सेवन से आराम मिलता है।

कमजोरी दूर करे(increases energy levels) - कुम्हड़े का जूस पीने से कमजोरी की समस्या भी दूर होती है। इसमें मौजूद विटामिन बी 3 एनर्जी बढ़ाता है। साथ ही जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, उन्हें भी इसका सेवन रोजाना करना चाहिए लाभ मिलेगा।

अल्सर को ठीक करने में प्रभावी (effective in healing ulcers) - कुम्हड़े का जूस पीने से अल्सर को ठीक करने में भी मदद मिलती है। एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। जिससे यह पेट और आंत में हानिकारक कीटाणुओं और जीवाणुओं को खत्म करने में मदद करता है।

पेट की गर्मी में दिलाए राहत (Get relief from stomach heat) - अगर आपके पेट में भी गर्मी बढ़ी हुई है, तो कुम्हड़े का जूस आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में बहुत लाभदायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।