रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Lukewarm Water Before Sleeping At Night

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अक्सर आपने सुना होगा कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी (Lukewarm Water) का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने से वजन कम होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। लेकिन क्या आप जानत हैं सिर्फ सुबह खाली पेट ही नहीं बल्कि रात को सोने से पहले भी गुनगुने पानी का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Lukewarm Water Before Sleeping At Night In Hindi

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

अनिद्रा (insomnia) की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। जिससे अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

मोटापा होता है कंट्रोल

बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रात में गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे मोटापा कंट्रोल होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे खाना आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है। साथ ही रात में गुनगुने पानी का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। जिससे आपका शरीर स्वस्थ भी रहता है।

मानसिक स्वास्थ्य रहता है बेहतर

रात में सोने से पहले गुनगुने पानी का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। क्योंकि अगर आप नियमित रूप से रात में गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव (Stress) तो कम होता ही है, साथ ही साथ अवसाद यानी डिप्रेशन (Depression) की समस्या में भी राहत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications