पत्थरचट्टा का जूस पीने के 5 फायदे

पत्थरचट्टा का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पत्थरचट्टा का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं, उन्हीं में से एक जड़ी बूटी पत्थरचट्टा (Patharchatta) है। पत्थरचट्टा का सेवन स्वास्थ्य को काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन अगर आप पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को दो गुना लाभ पहुंचाता है। पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि पत्थरचट्टा में एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं पत्थरचट्टा का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

पत्थरचट्टा का जूस पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Patharchatta Juice In Hindi

माइग्रेन में फायदेमंद

सिर दर्द या माइग्रेन (Migraine) की समस्या होने पर पत्थरचट्टा के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पत्थरचट्टा के जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

किडनी स्टोन में फायदेमंद

किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या होने पर पत्थरचट्टा के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पत्थरचट्टा के जूस में पाए जाने वाला तत्व किडनी स्टोन से निजात दिलाने में मददगार साबित होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पत्थरचट्टा के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पत्थरचट्टा के जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है। आप चाहे तो पत्थरचट्टा के रस को आंखों पर लगा भी सकते हैं।

पेट दर्द में फायदेमंद

पेट दर्द की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट दर्द की शिकायत होने पर अगर आप पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पेट दर्द की समस्या दूर होती है। साथ ही इसके जूस का सेवन खूनी दस्त को रोकने में भी मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava