गर्मियों में गोंद (Gond) का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। गोंद पेड़ से निकलने वाला पीले रंग का चिपचिपा पदार्थ होता है, जो बेहद ही बदबूदार और बेस्वाद होता है। ठंडी तासीर होने के कारण इसका सेवन गर्मियों (Summers) में लाभकारी होता है। गोंद में कई औषधिय गुण पाए जाते हैं, जिसका उपयोग कब्ज (Constipation) को दूर करने, शीघ्रपतन, पीरियड्स को रेगुलर करने, शारीरिक ताकत आदि में फायदेमंद होता है. महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डु खाने की सलाह दी जाती हैं, जिससे उनको आयरन और कैल्शियम की कमीं न हो और मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हों। आइए जानते हैं गोंद के फायदे-
गोंद कतीरा के फायदे
कमजोरी दूर करे गोंद कतीरा - गोंद कमजोरी दूर करने में बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें फोलिक एसिड ( Folic Acid) और प्रोटीन (Protein) की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर में फुर्ती बनी रहती है। गोंद का सेवन करने के लिए उसे रात में दूध (Milk) या फिर पानी में भिगो कर रखें और सुबह मिश्री मिलाकर इसे पिएं। इससे आपको पूरा दिन थकान महसूस नहीं होगी।
पुरुषों में बढ़ाए कामेच्छा - पुरुषों के लिए गोंद कतीरा का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से पुरुषों में सेक्शुअल पावर (Sexual Power) बढ़ती है। लगातार इसका सेवन करने से नाईटफॉल, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) की समस्या से भी राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए, रात में 10 ग्राम गोंद 1 ग्लास पानी में भिगो दें, और सुबह इसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें, जिससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी।
गर्भावस्था में फायदेमंद - गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान गोंद के लड्डु बनाकर खाएं, इससे शरीर को ताकत (Energy) मिलती है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और प्रोटीन होता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। गोंद कतीरा के लड्डू बनाने के लिए गुड़, हर तरह के मेवे, और उसमें गोंद मिलाकर लड्डू का मिश्रण तैयार कर लें, फिर इसे लड्डू का आकार देकर रात में दूध के साथ सेवन करें।
हीट स्ट्रोक और लू से बचाए गोंद - गर्मियों में लू और हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का खतरा बढ़ जाता है, हीट स्ट्रोक होने से त्वचा (Skin) पर लाल चकते भी पड़ सकते हैं, साथ ही शरीर बहुत कमजोर पड़ जाता है, कई लोगों को सिर दर्द (Headache) भी होने लगता है, इन सब से बचने के लिए गोंद कतीरा का सेवन करें।
पीरियड्स में कारगर गोंद कतीरा -किसी महिला के पीरियड्स (Periods) नियमित नहीं है तो, ऐसे में गोंद कतीरा को पीस कर 2 चम्मच पाउडर को दूध में मिलाकर पीएं, इससे पीरियड्स की अनियमितता दूर होगी और पीरियड अपने समय पर आएंगे।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।