गूलर खाने के 5 फायदे

गूलर खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
गूलर खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

गूलर (Gular) के फल को कई लोग एक साधारण का फल समझकर छोड़ देते हैं। बल्कि यह फल जड़ी-बूटी का काम करता है। बता दें, गूलर के फल से मूत्र रोग, डायबिटीज तथा शरीर की जलन जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अंदर एंटी-पायरेटिक, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीडायबिटिक आदि गुण होते हैं। तो आइए जानते हैं गूलर खाने के फायदे।

youtube-cover

गूलर खाने के 5 फायदे : 5 Benefits Of Gular In Hindi

इम्यूनिटी के लिए -

जिन लोगों की इम्यूनिटी बहुत ज्यादा कमजोर होती है उन लोगों के लिए गूलर का सेवन जरूर फायदेमंद होता है। वहीं, इस फल के दूध को किसी चीज में मिलाकर खाने से दस्त में लाभ मिलता है। इसके लिए 4-5 बूंद गूलर दूध को बताशे में डाल लें। इसे दिन में तीन बार सेवन करने से दस्त में लाभ होता है।

ल्यूकोरिया की बीमारी में -

ल्यूकोरिया की बीमारी में अगर व्यक्ति इस फल का सेवन करता है तो यह बहुत लाभकारी होता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट से गंदा बदबूदार पानी आता है तो इसके खाने से कंट्रोल में आ जाएगा।

पीरियड्स की समस्या में -

अगर किसी महिला को पीरियड्स में बहुत ज्यादा खून आता है तो ऐसे में उसके लिए गूलर का फल खाना फायदेमंद होगा। वहीं, अगर आपको किसी तरह का घाव लग गया है तो इसमें भी ये फल बहुत लाभकारी होता है।

मुंह के छालों में -

गूलर का दूध मस्सों पर लेप की तरह लगाने से बहुत लाभ मिलता है। वहीं, इसके सेवन से मुंह के छालों में आराम मिलता है।

लिवर डिसऑर्डर -

आयुर्वेद में गूलर के फल को लिवर की बीमारी ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। इसकी पत्तियों के रस में लिवर डैमेज को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। लिवर को हेल्दी रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now