जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के 5 फायदे-Jumping Jacks exercise karne ke 5 fayde

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के 5 फायदे
जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के 5 फायदे

आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी खुद को फिट रख पाना बहुत मुश्किल होता है। कई लोग खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। हालांकि कुछ एक्सरसाइज ऐसे भी जिन्हें आप बिना जिम जाए भी कर सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं। जंपिंग जैक एक्सरसाइज एक ऐसा एक्सरसाइज (Exercise) है जो आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए क्या है जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के फायदे।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज क्या है? (what is Jumping Jacks)

एक्सरसाइज करने से पहले ये जान लीजिए कि आखिर जंपिंग जैक एक्सरसाइज क्या है। जंपिंग जैक (jumping jack) एक इंटेंस फिजिकल वर्कआउट है। इसमें मुख्य रूप से जंप करना यानि कि कूदना होता है। इसे कई वेरिएशन में किया जा सकता है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज के 5 जबरदस्त फायदे

इंसोम्निया

रोजाना जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से इंसोम्निया (Insomnia) की समस्या को दूर किया जा सकता है।

वजन घटाए

अगर आप बढ़े हुए वजन (Weight) से परेशान हैं तो जंपिंग जैक एक्सरसाइज आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से हड्डियां (Bones) भी मजबूत होती है। ऐसे में इस एक्सरसाइज को रोजाना करें।

हार्ट के लिए

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से हार्ट रेट बैलेंस में रहता है। इस एक्सरसाइज को करने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज को करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को भी दूर किया जा सकता है।

स्ट्रेस कम करे

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस लेवल को भी कम किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन (Endorphin hormones) की रिलीज़ में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj