गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि पुदीना पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं पुदीने न कि सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने में विटामिन-ए, विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होते हैं। पुदीने का फेस पैक (Mint Face Pack) चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं पुदीने के फेस पैक के क्या फायदे होते हैं।
पुदीने के फेस पैक के 5 फायदे
पुदीने और केले का फेस पैक
डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की शिकायत होने पर चेहरा बेजान लगने लगता है, लेकिन अगर आप पुदीने और केले का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे डेड स्किन सेल्स की शिकायत दूर होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों और केले को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।
पुदीना और नींबू का फेस पैक
त्वचा को चमकदार (Glowing Skin) रखने के साथ ही चेहरे की रंगत को निखारने के लिए पुदीना और नींबू का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीना और नींबू दोनों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।
पुदीने और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
ऑयली स्किन (Oily Skin) की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। ऑयली स्किन होने की वजह स्किन संबंधी परेशानियां भी ज्यादा होती है। लेकिन अगर आप पुदीना और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे ऑयली स्किन की शिकायत दूर होती है। इस फेक पैक को बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगना चाहिए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।
पुदीने का फेस पैक
पिंपल्स (Pimples) की शिकायत को दूर करने के लिए पुदीने का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पिंपल्स की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों की पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।
पुदीने और दही का फेस पैक
त्वचा को कोमल बनाने के लिए और त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए पुदीना और दही का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर उस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद ठंडे पानी से धो लेना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।