नीम की चाय पीने के 5 फायदे

नीम की चाय पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
नीम की चाय पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

मॉनसून का मौसम कई बीमारियां लेकर आता है। ये बीमारियां इम्यूनिटी को कमजोर करती हैं। ऐसे में अगर इस मौसम में नीम (Neem) की चाय का सेवन किया जाए तो इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। ये चाय शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है और कई बीमारियों से बचाती है। बता दें, नीम की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इसे पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिल सकता है। तो आइये जानते है नीम की चाय पीने के फायदे।

youtube-cover

नीम की चाय पीने के 5 फायदे : 5 Benefits Of Neem Tea In Hindi

इम्युनिटी बढ़ाए -

नीम की चाय इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। मॉनसून के मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं व्यक्ति को जल्दी-जल्दी बीमार करती है। ऐसे में दूध वाली चाय का सेवन कम करके नीम की पत्तियों की चाय ट्राई कर सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने के फायदे -

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए नीम की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए -

नीम की चाय कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। एक कप नीम की चाय दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। अगर कोई नीम की चाय नियमित पीता है तो इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता हैं।

कब्ज की समस्या कम करती है -

नीम की चाय का सेवन कब्ज की समस्या कम करने में मदद करती है। नीम की चाय नियमित रुप से पीने पर पेट साफ होता है। पेट की कई समस्याओं में नीम की चाय का सेवन किया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करे -

नीम की चाय शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है। इसको पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। नीम की चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे स्किन पर चमक आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment