सर्दियों मे शलजम खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे

सर्दियों मे शलजम खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे (sportskeeda Hindi)
सर्दियों मे शलजम खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे (sportskeeda Hindi)

सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां बाजारों में मिलने लगती हैं। जिसमें शलजम भी शामिल है। शलजम (Turnpic) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शलजम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं शलजम खाने के फायदे।

youtube-cover

सर्दियों मे शलजम खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे : 5 Benefits Of Turnpic In Winters In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत होती है -

सर्दियों के मौसम में अक्सर शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप, सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए शलजम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बता दें, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद -

शलजम का सेवन करने से पाचन को सही रखने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों की सफाई करता है। शलजम खाने से पेट में दर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

ब्लड शुगर के लिए -

जिन लोगों को शुगर की समस्या है, वह अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए शलजम का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। शलजम में शुगर (Sugar) की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए शुगर के पेशेंट भी इसका सेवन कर सकते हैं। शलजम में मौजूद फाइबर को पचाने में समय लगता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है।

आंखों के लिए फायदेमंद -

शलजम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों (Eyes) के लिए लाभकारी होता है। शलजम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

खून की कमी दूर करे -

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, शलजम में आयरन काफी मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications