इन 5 फलों के सेवन से शरीर में नहीं जमता खराब कोलेस्ट्रॉल-5 Fruits Ko Khane Se Kam Hota Hai Bad Cholesterol

इन 5 फलों के सेवन से शरीर में नहीं जमता खराब कोलेस्ट्रॉल(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन 5 फलों के सेवन से शरीर में नहीं जमता खराब कोलेस्ट्रॉल(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोग कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं, उन्हीं में से एक हार्ट की बीमारी है। हार्ट (Heart) की बीमारी आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। हार्ट की बीमारी का सबसे बढ़ा कारण शरीर में बढ़ता खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का स्तर है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए फलों का रोजाना नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। क्योंकि कुछ फल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देते हैं। जानिए किन फलों का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर में नहीं जमता है।

इन 5 फलों के सेवन से शरीर में नहीं जमता खराब कोलेस्ट्रॉल (5 Fruits Ko Khane Se Kam Hota Hai Bad Cholesterol In Hindi)

नाशपाती का करना चाहिए सेवन

नाशपाती (Naspati) का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि नाशपाती में घुलनशील फाइबर और एंटीआक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।

सेब का सेवन होता है फायदेमंद

सेब (Apple) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो गया हो, तो उसे रोजाना एक सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।

पपीता के सेवन से कंट्रोल होता है कोलेस्ट्रॉल

पपीता (Papaya) का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। क्योंकि पपीता में फाइबर, विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना पपीता का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देता है।

नींबू का सेवन होता है फायदेमंद

नींबू (Lemon) का सेवन भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को जमने नहीं देता है। क्योंकि नींबू या किसी भी खट्टे फलों में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देते हैं। इसके लिए आप नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

अंगूर का करना चाहिए सेवन

अंगूर (Grapes) का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है। अंगूर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को खून में जमने नहीं देते है। इसके लिए रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava