घनी पलकें पाने के लिए 5 घरेलू नुस्खे - Home Remedies To Get Thicker Eyelashes

घनी पलकें पाने के लिए 5 घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
घनी पलकें पाने के लिए 5 घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

सुंदरता के सबसे प्रतिष्ठित लक्षणों में से एक लंबी, गहरी, काली आँखों की पलकें हैं। कुछ लोग भव्य पलकों के साथ पैदा हुए हैं, तो वहीँ कुछ लोगों को सुंदर पलकें पाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। काजल या मस्कारा इस समस्या का समाधान हमेशा नहीं हो सकता है। पलकों को घना, लंबा और स्वस्थ बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के कई तरीके हैं। कई प्राकृतिक तत्व हैं जो हमारी पलकों के लिए फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर चीजें घर के आसपास आसानी से मिल जाती हैं। यह लेख आपकी मदद के लिए है, हम आपके लिए घनी पलकें पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे (Home Remedies To Get Thicker Eyelashes) लाये हैं। नीचे कुछ इंग्रेडिएंट्स की सूची तैयार की गयी है जो आपकी मदद के लिए है। जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

घनी पलकें पाने के लिए 5 घरेलू नुस्खे

1. अरंडी का तेल (Castor Oil)

अरंडी का तेल पलकें बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे का काम कर सकता है। उपयोग के लिए - अरंडी के तेल में टी-ट्री ऑयल मिलाएं, यह मिश्रण तैयार करके ईयर बड या मस्कारा ब्रश की मदद से सोते समय पलकों पर लगाएं। सुबह मुँह धोते समय आँखों को धो लें। यह प्रक्रिया आप रोज़ाना रात में दोहरा सकते हैं।

2. नारियल का तेल (Coconut Oil)

नारियल के तेल का इस्तेमाल पलकों के पोषण और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी है। उपयोग के लिए - मुँह धोते हुए अपनी पलकों को साफ़ कर लें। फिर सोते समय रुई के माध्यम से तेल को पलकों पर लगाएं। सुबह मुँह धोते समय पलकों को भी धो लें। यह प्रक्रिया आप रोज़ाना रात में दोहरा सकते हैं।

3. विटामिन-E (Vitamin E Capsule Oil)

विटामिन-E कैप्सूल को भी पलकों को बढ़ाने के तरीके में शामिल किया जा सकता है। उपयोग के लिए, 2 विटामिन E की कैप्सूल्स को छेद करके अंदर का तेल निकाल लें, इस तेल का इस्तेमाल सोते समय पलकों पर करें। अगली सुबह इसे साफ़ पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसका उपयोग रोज़ रात को किया जा सकता है।

4. जैतून का तेल (Oilve Oil)

जैतून का तेल बालों को पोषण देने के लिए उपयोगी होता है। इसी कारण पलकों के लिए भी यह सकारात्मक प्रभाव दिखाता है। उपयोग के लिए, जैतून के तेल के साथ अरंडी तेल को मिलाएं। रात को सोते समय ईयर बड से पलकों पर इसका इस्तेमाल करें। सुबह उठने के बाद इसे साफ़ पानी से धो लें। यह प्रक्रिया रोज़ रात दोहराएं।

5. बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन करें (Eat Biotin Rich Foods)

बालों के लिए बायोटिन बहुत उपयोगी तत्व होता है। अंडे की जर्दी, मांस (यकृत, गुर्दा), बादाम, मूंगफली और अखरोट जैसे नट्स, सोयाबीन और अन्य फलियां, साबुत अनाज, फूलगोभी तथा केले के सेवन से शरीर को बायोटिन मिल सकता है। यदि सिर के बाल और पलके झड़ती हैं तो ऐसे में बायोटिन सप्लीमेंट का सेवन फायदेमंद होता है। डॉक्टर की सलाह पर ही प्रतिदिन बायोटिन सप्लीमेंट का सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications