दाल कई प्रकार के होते हैं, जैसे मसूर की दाल, अरहर की दाल, चने की दाल, मूंग की दाल, उड़द की दाल, इन सभी दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सभी दाल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे मसूर की दाल (Masoor dal) की, जी हां मसूर की दाल, मसूर की दाल स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि मसूर की दाल में डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। मसूर की दाल का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं मसूर की दाल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।
मसूर दाल के 5 उपयोग, 5 फायदे
मसूर की दाल के उपयोग
1- मसूर की दाल से जायकेदार दाल बनाई जा सकती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
2- मसूर की दाल का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए भी किया जाता है। जिसको लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी परेशानियां दूर होती है।
3- मसूर दाल के पकोड़े बनाए जा सकते हैं।
4- मसूर दाल के उपयोग से सूप बनाया जा सकता है, जो पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।
5- चेहरे के अनचहे बालों को हटाने के लिए भी मसूर दाल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मसूर की दाल के फायदे
1- मसूर की दाल का सेवन हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों और दांतों दोनों को मजबूती देने में मदद करता है।
2- मसूर की दाल का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि मसूर की दाल में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
3- मसूर की दाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। क्योंकि मसूर की दाल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम होता है।
4- मसूर की दाल का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मसूर की दाल में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है और पाचन तंत्र (Digestion) को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है।
5- मसूर की दाल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।