Create

मकोय के 6 फायदे और 2 नुकसान- Makoy Ke 6 Fayde Aur 2 Nuksan

मकोय के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मकोय के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मकोय (Makoy) एक आयुर्वेदिक पौधा है, जिसका उपयोग कई बीमारियों में किया जाता है। मकोय के फल दिखने में छोटे-छोटे होते हैं। लेकिन खाने में मीठे और काफी स्वादिष्ट लगते हैं। मकोय का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मकोय का सेवन किडनी के लिए तो किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। साथ ही मकोय का सेवन करने से कई और बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन मकोय का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं मकोय खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मकोय के 6 फायदे और 2 नुकसान

मकोय के फायदे

- मकोय का सेवन किडनी (Kidney) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मकोय का सेवन करने से किडनी स्वस्थ रहती है। साथ ही इसके सेवन से किडनी संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

- मकोय का सेवन पीलिया (jaundice) की बीमारी होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए मकोय के पत्ते का काढ़ा बनाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि काढ़े का सेवन करने से पीलिया की बीमारी से जल्द छुटकारा मिलता है।

- मकोय का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह की बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- बुखार (Fever) की शिकायत होने पर मकोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर किसी को बुखार हैं, तो उसे मकोय के काढ़े या मकोय के पत्तों को चूर्ण बनाकर सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से बुखार उतर जाता है।

- मुंह में छाले (mouth ulcers) की शिकायत होने पर मकोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए मकोय के पत्ते को चबाकर खाना चाहिए। इससे छाले की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

- मकोय का सेवन दांतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मकोय के पत्तों का सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं और दांत दर्द की समस्या भी ठीक होती है। इसके लिए मकोय के पत्ते के रस में थोड़ा सा घी मिलाकर सेवन करना चाहिए।

मकोय के नुकसान

- गर्भवती महिलाओं को मकोय का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

- मकोय से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य और स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment