छुहारा के 5 उपयोग, 6 फायदे-Chuhara Ke Upyog, Fayde

छुहारा के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
छुहारा के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

छुहारा (Dry Dates) और खजूर दोनों एक ही पेड़ से उत्पन्न होने वाले फल हैं, खजूर को सूखाकर छुहारा बनाया जाता है, इसलिए खजूर का सेवन जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है, उतना ही छुहारा का सेवन भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। छुहारा का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, छुहारा में मिनरल्स, विटामिन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे अहम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में छुहारे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि छुहारे की तासीर गर्म होती है। आइए जानते हैं छुहारा के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

छुहारा के 5 उपयोग, 6 फायदे

छुहारा के उपयोग

1- छुहारे का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है, इसके लिए एक गिलास दूध में दो छुहारा उबालकर पीना चाहिए।

2- छुहारा का पेस्ट बनाकर मिठाइयों में शक्कर की जगह उपयोग कर सकते हैं।

3- छुहारे का सेवन सुबह खाली पेट कई ड्राई फ्रूट्स के साथ भी कर सकते हैं।

4- छुहारे का सेवन शहद के साथ भी किया जा सकता है।

5- छुहारे को रातभर भिगोकर अगले दिन सुबह खाया जा सकता है।

छुहारा के फायदे

1- कैंसर (Cancer) एक गंभीर बीमारी है, इस बीमारी की वजह से न जाने कितने लोग अपनी जान गवा देते हैं, लेकिन अगर आप छुहारे का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है। क्योंकि छुहार में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं।

2- छुहारा पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसलिए छुहारे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखने को मिलती है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से छुहारे का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि छुहारे में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

4- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनके लिए छुहारे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारे में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

5- छुहारे का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारे में एंटी एजिंग, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है।

6- मांसपेशियों (Muscles) को मजबूत बनाने के लिए छुहारे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छुहारे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications