रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे

रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे  (sportskeeda Hindi)
रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

दूध milk का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। दूध प्रोटीन protein, कैल्शियम, विटामिन बी vitamins और विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें, सुबह या दिन के समय की तुलना में रात में दूध का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। लेकिन लोगों के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि क्या रात में खाना खाने के बाद दूध पीना सही है। तो चलिए जानते हैं रात में खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए।

youtube-cover

रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे : 6 Benefits Of Drinking Milk After Dinner In Hindi

रात को नींद अच्छी आती है - बता दें, रात में दूध ही एक ऐसा फूड है, जो रात में आपके शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। इसके सेवन से व्यक्ति का मस्तिष्क शांत होता है और थकान दूर होती है। जिससे आपको अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिलती है।

पेट में गैस और कब्ज नहीं होती है - रात में भोजन के बाद दूध पीने से पेट में गैस की समस्या नहीं होती है, साथ ही यह कब्ज को दूर करने में भी मदद करता है, इससे आपको सुबह मलत्याग में परेशानी नहीं होती है।

भोजन का पाचन बेहतर होता है - अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो यह भोजन को पचाने digestion में मदद करता है, जिससे खाना वेस्ट नहीं होता है और उसका पूरा लाभ आपके शरीर को मिलता है।

हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं - अहगर आप रोजाना रात में दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों और दांतों के टूटने, फ्रैक्चर और झड़ने को जोखिम को कम करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

शरीर को ताकत मिलती है - दूध का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। जिसके कारण यह आपके मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। यह शरीर की थकान, चिंता, तनाव आदि को दूर कर आपको ऊर्जावान energy बनाता है।

अन्य फायदे - भोजन के बाद दूध पीने से हार्मोन्स के संतुलन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन, वजन बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए- after how much time we should drink milk after dinner

रात में खाना खाने के कम से कम 40 मिनट बाद तक दूध पीने से बचना चाहिए। आयुर्वेद में भोजन के तुरंत बाद दूध milk पीने से सख्त परहेज करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now