गर्मी में भीगे बादाम खाने के फायदे

गर्मी में भीगे बादाम खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
गर्मी में भीगे बादाम खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

बादाम (Almonds) खाने से व्यक्ति की याद रखने की क्षमता बढ़ती है। लेकिन बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन बदहजमी, गैस, पेट में सूजन आदि का कारण बन सकता है। ऐसे में आप गर्मी के मौसम में बादाम को भीगोकर खा सकते हैं। वास्तव में बादाम खाने का सही तरीका यही है। भिगोए हुए बादाम में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। बादाम को भिगाते ही इसमें मौजूद प्रोटीन का स्तर बढ़ जाता है और उसकी तासीर भी थोड़ी सामान्य हो जाती है। तो चलिए जानते हैं गर्मी में भीगे बादाम खाने के फायदों के बारे में।

youtube-cover

गर्मी में भीगे बादाम खाने के फायदे : Benefits Of Soaked Almonds In Summer In Hindi

दांत मजबूत होंगे -

बादाम में फास्फोरस पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से दांत मजबूत होते हैं और दांतों के साथ-साथ मसूड़ों की समस्या भी खत्म हो जाती है।

चेहरे की चमक बढ़ती है -

भीगे हुए बादाम में विटामिन ई का स्तर भी ज्यादा होता है। विटामिन ई त्वचा को सेहतमंद रखता है। इससे त्वचा हमेशा दमकती रहेगी और सॉफ्ट होगी।

दिल की परेशानी रहेगी दूर -

भीगा हुआ बादाम शरीर में बनने वालेे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण ही दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं।

पाचन ठीक रहेगा -

बादाम में उच्च स्तर का फाइबर होता है जो पेट की पाचन क्रिया में मददगार होता है। अगर रोजाना सुबह-सुबह भिगे बादाम खाते हैं तो इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी और एसिडिटी व पेट में सूजन जैसी परेशानी भी नहीं रहेगी।

थम जाएगी बढ़ती उम्र -

रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट की अत्यधिक मात्रा होती है। इसलिए इसे खाने से बढ़ती उम्र का असर त्वचा और सेहत पर नहीं दिखेगा।

कैंसर से बचाव होता है -

बादाम में मौजूद फ्लेवोनाइडस कैंसर से बचाने में मदद करता है। इसलिए व्यक्ति को रोजाना भीगे बादाम का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment