सीजन की पहली बारिश में भीगने से शरीर को होने वाले 6 नुकसान - Season Ki Pehli Barish Mein Bhigne Se Sharir Ko Hone Wale Nuksan

सीजन की पहली बारिश में भीगने से शरीर को होने वाले नुकसान (फोटो - Sportskeeda hindi )
सीजन की पहली बारिश में भीगने से शरीर को होने वाले नुकसान (फोटो - Sportskeeda hindi )

जल्द ही बारिश (Rain) का मौसम आने वाला है, और पहली बारिश में भीगना बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद होता है। लेकिन, कई बार लोग पहली बारिश में भीग लेते हैं, जिससे उनकी तबियत पर असर पड़ता है। सीजन की पहली बारिश स्वास्थय (Health) के लिए बहुत हानिकारक होती है। इसमें भीगने से सर्दी-जुकाम (Cold and Cough), त्वचा पर फोड़े या लाल पन होने लगता है। क्योंकि सीजन की पहली बारिश का जो पानी बरसता है उसमें विषाक्त पदार्थ मिला होता है। इस पानी में छोटे-छोटे जीवाणु मौजूद होते हैं जो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं सीजन की पहली बारिश में भीगने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं-

पहली बारिश में भीगने से शरीर को होने वाले नुकसान -

1.सीजन की पहली बारिश में वायु प्रदूषण (Air Pollution) भी साथ लाता है। ऐसे में अगर आप पहली बारिश में भीगते हैं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

2. बदलते मौसम का असर हमारी हेल्थ (Health) पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर कोई गर्मी के तुरंत बाद सीजन की पहली बारिश में भीगते है तो, इससे सेहत पर असर पड़ता है। क्योंकि गर्म तापमान (Temperature) से सीधा ठंडे तापमान में आप जाते हैं। इसलिए पहली बारिश में नहाना नुकसानदेह हो सकता है।

3. गर्मियों में हम इतने अधिक तापमान में रहते हैं और वहीं अगर अचानक से मानसून (Monsoon) बदलता है और हम सीजन की पहली बारिश में भीगते है तो, इससे सर्दी लगने का डर रहता है। और अगर आप गलती से बारिश में भीग भी जाएं तो, अपने आप को अच्छे से सुखाएं, बालों को सुखाएं, इससे आप खुद की तबियत को खराब होने से बचा सकते हैं।

4. पहली बारिश में भीगने से कई बार लोगों को त्वचा में फोड़े (Boils) होने लग जाते हैं और वो इसलिए क्योंकि सीजन की पहली बारिश में वायु प्रदूषण भी शामिल होता है जो त्वचा को खराब करती है।

5. पहली बारिश में भीगने के कारण शरीर पर हुए घाव जल्दी नहीं भरते जो हमें काफी तकलीफ भी देते हैं।

6. कई बार ये भी सुना है कि सीजन की पहली बारिश में भीगने से बालों (Hairs) में खुजली होना शुरु हो जाती है। जिससे बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki