गिलोय का जूस पीने से सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान- Disadvantages Of Giloy Juice

गिलोय का जूस पीने से सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गिलोय का जूस पीने से सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक जड़ी बूटी गिलोय (Giloy) है, गिलोय का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। गिलोय का सेवन आप काढ़ा, जूस, चूर्ण के रूप में कर सकते हैं। गिलोय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गिलोय का सेवन स्वास्थ्य को सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां अगर आप गिलोय के जूस (Giloy Juice) का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। गिलोय के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि गिलोय के जूस के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

Ad

गिलोय का जूस पीने से सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान- Disadvantages Of Giloy Juice In Hindi

लिवर के लिए हानिकारक

गिलोय के जूस का अगर आप अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे लिवर (Liver) पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर किसी को पहले से लिवर संबंधी कोई बीमारी है, तो उसे बिना डॉक्टर से सलाह लिए गिलोय या गिलोय के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

पाचन संबंधी हो सकती है समस्या

गिलोय का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन (Digestion) संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर किसी को पहले से पेट संबंधी समस्या है, तो उसे गिलोय के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे अपच, पेट में जलन, पेट दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।

गर्भवती महिलाएं न करें सेवन

गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि खान-पान में हल्की सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गिलोय या गिलोय के रस का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

लो हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

गिलोय का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए तो फायदेमंद साबित होता है। लेकिन जो लोग शुगर कम करने की दवा का सेवन करते हैं या फिर जिनका ब्लड शुगर लेवल लो (Low Sugar Level) रहता है, उन्हें गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

सर्जरी होने पर

किसी भी तरह की सर्जरी (surgery) होने के पहले या बाद में गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

कब्ज की हो सकती है शिकायत

गिलोय का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज (Constiaption) की शिकायत हो सकती है। इसलिए अगर किसी को पहले से कब्ज की शिकायत है, तो उसे गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications