चेरी खाने के 6 चमत्कारी फायदे : Cherry khane ke 6 chamatkari fayde

चेरी खाने के 6 चमत्कारी फायदे (Sportskeeda hindi)
चेरी खाने के 6 चमत्कारी फायदे (Sportskeeda hindi)

चेरी ( Cherry ) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और कई गुणों से भरपूर होती है। कुछ खास फलों में शामिल चेरी, कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें मिनरल्स और विटामिन्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ये एक ऐसा फ्रूट है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है, चेरी दो प्रकार की होती है, स्वीट चेरी (Sweet Cherry) और टार्ट चेरी (Tart Cherry) भारत में अधिकांश स्वीट चेरी मिलती है। इसका आकार छोटा और गोल होता है जिसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे डाइजेशन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

चेरी में एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, साथ ही इसमें विटामिन A, B, C कैल्शियम, फास्फोरस, पैंटोथेनिक जैसे तत्व भी शामिल होते हैं। चेरी में नायसिन, फोलेट, आदि खनिज पाए जाते हैं, खनिज लवण में लोहा, तांबा, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैग्नीज, सोडियम आदि मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं चेरी खाने के चमत्कारी फायदे।

चेरी खाने के 6 चमत्कारी फायदे

एंटी इंफ्लामेटरी (Anti inflammatory)

चेरी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर में आ रही सूजन (Swelling) की समस्या को चेरी खाने से बहुत हद तक ठीक किया जा सकता है, इससे मांसपेशियों में ताकत आती है। चेरी का रस पीने से भी मांसपेशियों का दर्द कम होता है और यह क्षतिग्रस्त हुए टिशयू को भी सही करती है।

गर्भावस्था में चेरी के लाभ ( Benefits of cherries in pregnancy)

कोई महिला अगर प्रेग्नेंट है, तो उसे चेरी का सेवन जरुर करना चाहिए, चेरी में पाए जाने वाले गुण गर्भावस्था के दौरान बहुत लाभकारी होते हैं, यह महिलाओं को होने वाली कई बीमारियों से बचाती है। अक्सर देखा गया है कि गर्भावस्था में महिलाओं को यूरीनरी इंफेक्शन (Urinary Infection) की शिकायत होने लगती है, इसलिए इसके जूस का सेवन करने की सलह दी जाती है जिससे इंफेक्शन में काफी आराम मिलता है।

डाइजेशन के लिए फायदेमंद चेरी ( Cherry beneficial for digestion)

जिन लोगों को डाइजेशन की दिक्कत होती है उन्हें चेरी का सेवन करना चाहिए, इसमें फाइबर की अत्यधिक मात्रा होने के कारण ये पेट को साफ रखने में मदद करती है और इसके खाने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

गठिया में चेरी खाने के लाभ (Benefits of cherries in arthritis)

किसी को यदि गठिया की शिकायत हो, तो उसे चेरी का सेवन करना चाहिए, इससे उसे गठिया में आराम मिलेगा। इसमें एंथोसायनिन नाम का तत्व पाया जाता है जिससे गठिया में आराम मिलता है

हृदय के लिए लाभकारी चेरी (Cherry is beneficial for heart)

हृदय संबंधी समस्या में भी चेरी बहुत ही फायदेमंद होती है। एक शोध में पाया गया है कि चेरी में एंटी इंफ्लामेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो सूजन के कारण होने वाली हृदय संबंधी समस्या को कुछ हद तक कम करने में मदद करते है।

स्किन के लिए लाभदायक (Beneficial for skin)

सेहत के साथ-साथ चेरी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है, एक रिसर्च के अनुसार चेरी में पॉलिफिनॉल्स होता है। पॉलिफिनॉल्स त्वचा को कोमल व मुलायम रखने का काम करता है। इसके अलावा, यह स्किन पर होने वाले लालिमा को कम करने में भी मदद करता है

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications