आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से डायबिटीज यानि शुगर (Diabetes) की बीमारी की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी बच्चों से लेकर बड़ों तक में किसी को भी हो सकती है। शुगर की बीमारी तब होती है, जब खून में ग्लूकोज की मात्रा अधिक बढ़ जाती है। शुगर की बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि शुगर की मात्रा बढ़ने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती है। इसलिए शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी खान-पान का ध्यान रखना है। शुगर की बीमारी होने पर ज्यादा देर तक खाली पेट भी नहीं रहना चाहिए। आइए जानते हैं शुगर की बीमारी को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।
शुगर का 6 रामबाण इलाज
लहसुन
शुगर की बीमारी होने पर लहसुन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
जामुन की गुठली
शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए जामुन की गुठली (Jamun kernels) काफी फायदेमंद साबित होती है, इसके लिए जामुन की गुठली को सूखाकर चूर्ण बना लेना चाहिए, फिर गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए।
नीम
शुगर की बीमारी होने पर नीम (Neem) की पत्तियां भी काफी लाभदायक साबित होती है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी डायबिटीक गुण पाये जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना 2-3 नीम की पत्तियों को चबाकर खाना चाहिए।
मेथी
मेथी (Fenugreek) एक ऐसा मसाला है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप मेथी का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके लिए आप मेथी के बीज का या मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं।
दालचीनी
शुगर की बीमारी में दालचीनी (cinnamon) का सेवन रामबाण माना जाता है। क्योंकि दालचीनी में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं या फिर दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
गिलोय
गिलोय (Giloy) एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, साथ ही गिलोय में एंटी डायबिटिक प्रभाव भी पाये जाते हैं। इसलिए गिलोय का सेवन शुगर की बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है। गिलोय का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।