अंजीर के 6 उपयोग, 6 फायदे-Anjeer Ke Upyog, Fayde

अंजीर के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
अंजीर के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर (Figs) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर को फल और ड्राई फ्रूट्स दोनों तरह से खाया जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग अंजीर का सेवन ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) के रूप में करते हैं। अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अंजीर का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं अंजीर के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

अंजीर के 6 उपयोग, 6 फायदे

अंजीर के उपयोग

1- अंजीर को रातभर भिगोकर अगले सुबह सेवन किया जा सकता है।

2- किसी मीठे व्यंजन को बनाने में चीनी की जगह अंजीर का उपयोग किया जा सकता है।

3- अंजीर का उपयोग केक बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

4- अंजीर को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

5- दलिया बनाते समय सूखे अंजीर का उपयोग किया जा सकता है।

6- अंजीर को शहद के साथ खाया जा सकता है।

अंजीर के फायदे

1- अंजीर में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी जैसी बीमारियां भी दूर होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए।

2- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है। क्योंकि अंजीर में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं।

3- हड्डियां (Bones) कमजोर होने की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

4- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

5- अंजीर में जिंक, विटामिन ए और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन भी हेल्दी होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications