लता कस्तूरी फूल के  7 फायदे और 3 नुकसान 

लता कस्तूरी फूल के फायदे और नुकसान
लता कस्तूरी फूल के फायदे और नुकसान

लता कस्तूरी फूल को शायद देखा बहुत से लोगों ने होगा। लेकिन इसके गुणों के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। औषधीय गुणों से भरपूर कई बीमारियों में लाभदायक होता है। आर्युवेद में इस फूल का भी बहुत महत्व है। अंग्रेजी में इसको Musk-mallow नाम से जाना जाता है। लता कस्तूरी में ज्वरनाशक, रोगनिरोधी, ऐंठन रोधी और विषनाशक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग टॉनिक की तरह भी किया जा सकता है। इस लेख में आज हम आपको लता कस्तूरी फूल के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

youtube-cover

लता कस्तूरी फूल के फायदे Benefits of lata kasturi flower in hindi

सूजन को करे कम (Reduce inflammation) - लता कस्तूरी का फूल सूजन को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। अगर आप सूजन की समस्या है, तो आप इसके फूल और जड़ का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर सूजन गठिया, लिवर में खराबी के कारण है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर इसका सेवन करें।

इम्यूनिटी बढ़ाये (Increase immunity) - लता कस्तूरी आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बहुत हद तक मदद करता है। अगर आप इसके फलों का टॉनिक बनाकर सेवन करते हैं, तो इससे आपको ताकत मिलेगी। इसके साथ ही इसका फल कफ को कम करने में भी मदद करता है।

यूरीन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करे (Cure urinary problems) - लता कस्तूरी के बीजों को पीसकर चूर्ण की तरह बना लें और पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे पेशाब संबंधी समस्या में बहुत आराम मिल सकता है। इसके अलावा पेशाब कम होना, पेशाब में खून आने जैसी समस्या को भी ये ठीक करता है।

खांसी के लिए लाभदायक (Beneficial for cough) - लता कस्तूरी के बीजों का काढ़ा बनाकर पीने से खांसी में बहुत लाभ मिलता है। लता कस्तूरी गले में खराश और हिस्टीरिया के इलाज में भी कारगर साबित हो सकता है। यही नहीं लता कस्तूरी का पेस्ट तैयार करके छाती पर लगाने से कफ लूज होता है।

बुखार में फायदेमंद (Beneficial in fever) - लता कस्तूरी में ज्वरनाशक गुण पाए जाते हैं। अगर लता कस्तूरी के ताजे पत्र-स्वरस को को पिलाया जाए, तो इससे बुखार में बहुत आराम मिलता है।

मुंह की दुर्गंध के लिए लाभदायक (Beneficial for bad breath) - लता कस्तूरी का इस्तेमाल मुंह की समस्याओं को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। इसके उपयोग से मुंह के छाले, मुंह की दुर्गंध, मसूड़ों से खून आना, ढीले दांतों की समस्या को ठीक करने में भी ये मदद कर सकता है। इसके लिए इसके फूलों को चबाया जा सकता है।

याददाश्त बढ़ाये (Increase memory) - लता कस्तूरी याददाश्त को बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर किसी को बार बार भूलने की परेशानी है, तो ऐसे में बीज से बने चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

लता कस्तूरी के नुकसान - Disadvantages of Lata Kasturi in hindi

लता कस्तूरी के तेल का ज्यादा उपयोग स्किन एलर्जी की समस्या खड़ी कर सकता है।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

जिस भी व्यक्ति की किसी तरह की दवाई चल रही है, तो उसे डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now