आम (Mango) एक मौसमी फल है, जो सिर्फ गर्मी के मौसम में ही मिलता है। आम खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप आम के जूस (Mango Juice) का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचता है। क्योंकि मैंगो जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मैंगो जूस में डाइटरी फाइबर, साइर्टिक एसिड, विटामिन C, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते है। इसलिए अगर आप मैगों जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन मैंगो जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं मैंगो जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
मैंगो जूस पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान
मैंगो जूस पीने के फायदे
1- मैंगो जूस में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप मैंगो जूस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
2- मैंगो जूस का सेवन भूख बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसलिए जिन लोगों को भूख न लगने की शिकायत हो, उनको मैंगो जूस का सेवन करना चाहिए।
3- मैंगो जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मैंगो जूस में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को बेहतर बनाता है। साथ ही कब्ज की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।
4- मैंगो जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मैंगो जूस में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
5- मैंगो जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मैंगो जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही त्वचा पर निखार भी आता है।
6- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर मैंगो जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मैंगो जूस में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप मैंगो जूस का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
7- मैंगो जूस का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा काफी हद तक कम होता है। क्योंकि आम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।
मैंगो जूस के नुकसान
1- मैंगो जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त की शिकायत हो सकती है।
2- आम से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3- जिन लोगों को वजन (Weight) कम करना हो, उनको अधिक मात्रा में मैंगो जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।