तोरई का जूस पीने के 7 फायदे-Turai Ka Juice Pine Ke Fayde

तोरई का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तोरई का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। उन्हीं में से एक सब्जी तोरई (Turai) है। तोरई का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं तोरई के साथ-साथ तोरई के जूस का सेवन भी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। तोरई का जूस पीने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि तोरई का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तोरई में डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं तोरई का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

तोरई का जूस पीने के 7 फायदे

1- गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को डिहाइड्रेशन (dehydration) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप तोरई के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर की गर्मी भी दूर होती है।

2- तोरई विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए तोरई के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

4- तोरई का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि तोरई में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके जूस का सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।

5- तोरई के जूस का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई के जूस में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

6- तोरई में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तोरई का जूस पीने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज जैसी बीमारियां दूर होती है।

7- तोरई के जूस का सेवन लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई का जूस टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications