सहजन की पत्तियों के जूस के 7 फायदे-Sahjan Ki Pattiyo Ke Juice Ke Fayde

सहजन की पत्तियों के जूस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन की पत्तियों के जूस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सहजन (Drumstick) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सहजन के साथ-साथ सहजन की पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है। जी हां अगर आप सहजन की पत्तियों के जूस (Drumstick Leaves Juice) का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि सहजन की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए कई सालों से सहजन की पत्तियो का उपयोग आयुर्वेद में औषधीय के रूप में किया जा रहा है। सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सहजन की पत्तियों का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

सहजन की पत्तियों के जूस के 7 फायदे

1- सहजन की पत्तियों के जूस का सेवन मोटापा (Obesity) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

2- सहजन की पत्तियों के जूस का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं।

3- सहजन की पत्तियों के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं।

4- जिन लोगों को एनीमिया (Anemia) की बीमारी होती है, उनको सहजन की पत्तियों से बने जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

5- सहजन की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसलिए इसके जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

6- सहजन की पत्तियों के जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही स्किन भी हेल्दी रहती है।

7- हृदय (Heart) शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सहजन की पत्तियों के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications