जौ की रोटी खाने के 7 फायदे-Jau Ki Roti Khane Ke Fayde

जौ की रोटी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
जौ की रोटी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जौ की रोटी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि जौ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए जौ की रोटी खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। जौ में डाइटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सेलेनियम, कॉपर, मैंगनीज, प्रोटीन, सोडियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही जौ की रोटी में कैलोरी की भी काफी कम मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं जौ की रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

जौ की रोटी खाने के 7 फायदे

1- जौ की रोटी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ की रोटी में डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन शक्ति (Digestion) मजबूत होती है। साथ ही कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है।

2- जौ की रोटी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि जौ में विटामिन सी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है और विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मददगार साबित होता है। इसलिए जो लोग अक्सर किसी न किसी वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं, उनको जौ की रोट की सेवन करना चाहिए।

3- आजकल ज्यादातर लोग शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से परेशान हैं, शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है, लेकिन अगर आप जौ की रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

4- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको जौ की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जौ की रोटी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

5- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) के शिकार हो रहे हैं और बढ़ता मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है, इसलिए मोटापा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए जौ की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जौ की रोटी में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

6- एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर जौ की रोटी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

7- जौ की रोटी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications