खरबूजा खाने के 7 फायदे - Kharbuja Khane Ke 7 Fayde

खरबूजा खाने के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
खरबूजा खाने के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

बदलते मौसम के साथ शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और स्वास्थ पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, ऐसे में हम आपको पानी की पूर्ती करने वाले फल खाने का सुझाव देंगे। खरबूजा (Muskmelon) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी से भी बचाने में मदद कर सकते हैं। इस लेख के द्वारा हम खरबूजा खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खरबूजा खाने के 7 फायदे - Kharbuja Khane Ke 7 Fayde In Hindi

1. वजन कम करने मददगार (Helps In Weight Loss)

वजन घटाने में मददगार खरबूजे में काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी ऊर्जा होती है।

2. कब्ज (Cures Constipation)

गर्मियों के मौसम में अधिक तेल मसाले का सेवन आपके पेट को खराब कर सकता है। इसलिए इस दौरान हल्की चीजों का सेवन करना चाहिए। खरबूजे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

3. डायबिटीज (Prevents Diabetes)

डायबिटीज रोगियों के लिए सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। खरबूजे में मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने का काम करता है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

4. इम्यूनिटी (Boosts immunity)

खरबूजा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस, बैक्टीरियल इंफेक्शन के खतरे से दूर रखता है। खरबूजे में विटामिन C पाया जाता है इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

5. किडनी (Keeps Kidney Healthy)

किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो खरबूजे का सेवन करें। खरबूजे में भूरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन होता है जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है।

6. आंखों (Benefits eye)

खरबूजे का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. खरबूजे में विटामिन A बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

7. हृदय स्वास्थ की करे देखभाल (Keeps heart healthy)

खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों के खतरे से बच सकते है। खरबूजे में फोलिक एसिड पाया जाता है ये रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में मददगार है। इसके सेवन से हृदय को दुरुस्त रखा जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now