अच्छी सेहत के लिए नाश्ते में खाएं पोहा, जानें 7 फायदे!

अच्छी सेहत के लिए नाश्ते में खाएं पोहा, जानें 7 फायदे! (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
अच्छी सेहत के लिए नाश्ते में खाएं पोहा, जानें 7 फायदे! (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आप पूरे दिन जो भी कुछ खाते हैं उसका असर आपके शरीर पर लंबे समय तक रहता है। खासकर सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील है, इसलिए आपको नाश्ते में क्या खाना है इसका ध्यान रखना जरूरी है। पोहा एक पौष्टिक नाश्ता है। इसे सबसे ज्यादा नाश्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। पोहा को कम समय में बनाया जा सकता है। यह स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर होता है। पोहा एक लाइट नाश्ता है, जो आसानी से पच जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।

पोहा बहुत ही कम कैलोरी युक्त फूड है इसीलिए इसे वजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। पोहा को एक स्वस्थ नाश्ता माना जाता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। पोहा पोषक तत्वों से भरा होता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन D आदि तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक होते हैं। इस लेख में सुबह के नाश्ते में पोहा खाने के फायदे बताये गए हैं।

अच्छी सेहत के लिए नाश्ते में खाएं पोहा, जानें 7 फायदे!

1. पोहा इम्युनिटी बढ़ाता है यदि आप एक साथ कई सब्जियां नहीं खाते है तो आप पोहे में कई सब्जियां डाल सकते हैं। इससे पोहे में मिनरल, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है और यह हैल्थी नाश्ता बन जाता है।

2. पोहा का सेवन हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

3. पोहा का सेवन पेट के लिए लाभदायक होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण इसका सेवन करने से पाचन अच्छा रहता है और पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं।

4. पोहा का इस्तेमाल वजन कम करने में किया जाता है। पोहा में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए सुबह के नाश्ते में पोहा का सेवन करते हैं। यह वजन को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

5. कब्ज को दूर करने में पोहा का सेवन लाभदायक होता है। यदि आपका पेट भारी-भारी लग रहा है और पाचन क्रिया में दिक्कत आ रही है तो आपको पोहा खाना चाहिए क्योंकि वह आराम से पच जाता है। यह आपके शरीर को पोषण भी प्रदान करता है।

6. पोहा को खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। पोहा में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में सहायक होता है।

7. नाश्ते में पोहा का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक हो सकता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा मे पाया जाता हैं। यदि डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में पोहा का सेवन करें तो शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now