एवोकाडो खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Avocado

एवोकाडो खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
एवोकाडो खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

एवोकाडो (Avocado) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एवोकाडो का सेवन हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है, इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं एवोकाडो खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

एवोकाडो खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ- Health Benefits Of Eating Avocado In Hindi

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों (Eyes) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में विटामिन ए और विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो इससे आंखे स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। क्योंकि एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही एवोकाडो में विटामिन के भी मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) में जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अर्थराइटिस की शिकायत होने पर अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लामेट्री गुण पाया जाता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

लिवर के लिए फायदेमंद

एवोकाडो का सेवन लिवर (Liver) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications