चुकंदर के 7 उपयोग, 7 फायदे-Chukandar Ke Upyog, Fayde

चुकंदर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चुकंदर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चुकंदर (Beetroot) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। चुकंदर का सेवन करने से वजन कम होता है, साथ ही खून की कमी भी दूर होती है। क्योंकि चुकंदर में पौटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, और ये सभी पोषक तत्व एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसलिए चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं चुकंदर के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

Ad

चुकंदर के 7 उपयोग, 7 फायदे

चुकंदर के उपयोग

1- चुकंदर को कच्चे सलाद की तरह खाया जा सकता है।

2- चुकंदर की सब्जी बनाई जा सकती है।

3- चुकंदर का जूस बनाकर पिया जा सकता है।

4- चुकंदर का रायता बनाकर खाया जा सकता है।

5- चुकंदर के रस को चेहरे पर लगाया जा सकता है।

6- चुकंदर के रस का उपयोग बालों में लगाने के लिए भी किया जाता है।

7- चुकंदर का अचार भी बनाया जा सकता है।

चुकंदर के फायदे

1- चुकंदर का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

2- हृदय (Heart) शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना काफी जरूरी होता है। हृदय का स्वस्थ रखने के लिए चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

3- उच्च रक्तचाप (Blood Pressure) एक गंभीर शारीरिक समस्या है, उच्च रक्तचाप की वजह से दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए बीपी को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है, और बीपी को कंट्रोल करने के लिए चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

4- कैंसर (Cancer) एक काफी गंभीर बीमारी है, इसकी वजह से काफी लोग अपनी जान गवा देते हैं। लेकिन अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे फेफड़ों के और स्किन कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

5- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखी जा रही है। लेकिन अगर आप चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है।

6- शरीर में दर्द या सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

7- चुकंदर का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications