चेरी के 7 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान - Cherry Ke 7 Upyog, 3 Fayde Aur 3 Nuksan

चेरी के 7 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
चेरी के 7 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

चेरी (Cherry) स्वाद में ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों और औषधीय गुणों के कारण इसका सेवन लाभदायक होता है। चेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, पॉलीफेनोल्स, कैरोटेनॉयड्स, फाइबर, विटामिन C और फाइबर पाए जाते हैं। इस लेख में चेरी के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान और भिन्न उपयोग बताए गए हैं।

चेरी के 7 उपयोग, 3 फायदे और 3 नुकसान

चेरी के उपयोग - Uses Of Cherry in Hindi

1. चेरी को अन्य फलों की तरह धो कर सीधा खाया जा सकता है।

2. केक और पेस्ट्री पर टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. कूकीज और बिस्कुट में चेरी का इस्तेमाल होता है।

4. चेरी का उपयोग मॉकटेल और ड्रिंक्स में किया जाता है।

5. चेरी डेटॉक्स वाटर में भी इस्तेमाल की जाती है।

6. फ्रूट सलाद में चेरी का उपयोग किया जाता है।

7. कई प्रकार के जूस में चेरी को शामिल किया जाता है।

चेरी के फायदे : Benefits Of Cherries In Hindi

1. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर (Rich in anti-oxidants)

एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह शरीर का मुक्त कणो से बचाव करता है। मुक्त कण के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है, जिससे हृदय रोग, अल्झाइमर, कैंसर, डायबिटीज, मोतियाबिंद आदि का खतरा बढ़ जाता है।

2. सूजन की समस्या को कम करे (Reduce inflammation)

चेरी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन की समस्या को ठीक करने में मददगार है। इससे आर्थराइटिस, हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। चेरी के सेवन से सूजन की समस्या से बचाव होता है।

3. त्वचा के लिए लाभदायक (Beneficial for skin)

स्वास्थ्य के साथ-साथ चेरी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। चेरी में मौजूद पॉलिफिनॉल्स त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाती है। आपको बता दें कि त्वचा में जलन और लालिमा को कम करने और बचाने में चेरी सहायक होती है।

चेरी के नुकसान : Disadvantages Of Cherries In Hindi

1. चेरी में फ्रुक्टोज मौजूद होने के कारण यह पाचन प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है। इससे गैस, पेट दर्द, सूजन, आंतो में जलन आदि हो सकती है।

2. फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा का सेवन शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बन सकता है। इसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है।

3. चेरी में मौजूद फ्रुक्टोज के कारण इसके अधिक सेवन से मेटाबोलिक सिंड्रोम और मोटापे की समस्या उत्पन हो सकती है। मेटाबोलिक सिंड्रोम उन जोखिम कारकों (मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप व हाई ब्लड शुगर) को कहते हैं, जो डायबिटीज, हृदय रोग व अन्य शारीरिक रोगों का कारण बन सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications