मोरिंगा पाउडर के 9 फायदे- Moringa Powder Ke 9 Fayde

मोरिंगा पाउडर के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
मोरिंगा पाउडर के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

मोरिंगा पाउडर (Moringa Powder) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोरिंगा की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है और मोरिंगा का पाउडर मोरिंगा की पत्तियों को सूखाकर ही बनाया जाता है। मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर में कैल्शियम, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी, मैग्निशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं मोरिंगा पाउडर के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मोरिंगा पाउडर के 9 फायदे

1- मोरिंगा पाउडर का सेवन लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।

2- मोरिंगा के पाउडर का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

3- मोरिंगा पाउडर स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोरिंगा पाउडर से बना फेस पैक चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी शिकायतों से छुटकारा मिलता है।

4- मोरिंगा पाउडर का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

5- मोरिंगा पाउडर का सेवन हार्ट (Heart) को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

6- सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत होने पर मोरिंगा के पाउडर का सेवन करना लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसके सेवन से सर्दी-खांसी में काफी हद तक आराम मिलता है।

7- मोरिंगा पाउडर में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई तरह के वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

8- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो इसस मोटापा कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

9- मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। इसलिए जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत हो, उनको मोरिंगा पाउडर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे नींद अच्छी आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications