आम खाने के नुकसान : Aam Khane Ke Nuksan

आम खाने के नुकसान  (फोटो - myupchar)
आम खाने के नुकसान (फोटो - myupchar)

आम (Mango) का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में अपने आप ही आम की मिठास घुल जाती है। गर्मी का मौसम आते ही हर घर में आम खाना शुरू हो जाता है आम सब फलों में सबसे स्‍वादिष्‍ट होता है तभी इसे फलों का राजा कहते हैं। आम में ढेर सारे पौष्‍टिक गुण होते हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और विटामिन E के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन आम के ज्‍यादा सेवन से शरीर को कई प्रकार के (side effects of mango) नुकसान भी हो सकते हैं। जानते हैं आम के नुकसान।

आम खाने के नुकसान : Aam Khane Ke Nuksan In Hindi

शरीर का वजन बढ़ाए : आम में खूब कैलोरीज होती हैं जिसके सेवन से शरीर का वजन बढ़ने लगता है। यदि कोई व्यक्ति डायटिंग कर रहा हैं तो उसे आम का सेवन कम करना चाहिए। या फिर इसे वर्कआउट करने से 30 मिनट पहले खाना चाहिए।

2. शुगर लेवल बढ़ाए : आम में प्राकृतिक मिठास होती है जिसकी वजह से शरीर का ब्‍लड शुगर ( blood sugar) लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए शुगर के रोगियों के लिए ज्‍यादा आम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

3. दस्‍त की शिकायत : आम में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है, इस वजह से अगर कोई ज्‍यादा आम का सेवन करता है तो इससे पेट खराब होने और दस्‍त लगने की शिकायत हो सकती है।

4. फोड़े, फुंसी और मुंहासों की शिकायत : आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में ज्‍यादा आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। इस वजह से चेहरे पर फोड़े, फुंसी और मुंहासे निकल सकते हैं। इन सब चीजों से बचने के लिए दिन में केवल एक आम ही खाएं।

5. एलर्जी होना : कुछ लोगों को आम खाने से एलर्जी होती है। ऐसा होने पर आंखों में पानी आता है, नाक बहती है, छींक और पेट दर्द शुरू हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।