अरारोट के 7 फायदे और 3 नुकसान- Arrowroot Ke Fayde Aur Nuksan

अरारोट के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अरारोट के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अरारोट (Arrowroot) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अरारोट औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अरारोट में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी9, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, फास्‍फोरस जिंक, आयरन, विटामिन बी1 और विटामिन बी6 जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसलिए इसका सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। लेकिन अरारोट का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अरारोट के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अरारोट के 7 फायदे और 3 नुकसान

अरारोट के फायदे

1- अरारोट का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरारोट में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रहता है।

2- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए अरारोट का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अरारोट में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ कब्ज और गैस जैसी शिकायतों को दूर करने में मदद करता है।

3- अरारोट जिंक, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

4- हृदय (Heart) स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अरारोट का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अरारोट में फाइबर, पोटैशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी काफी खतरनाक साबित हो सकती है। लेकिन अगर आप अरारोट का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। क्योंकि अरारोट में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

6- दस्त (Diarreha) की शिकायत होने पर भी अरारोट का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अरारोट में एंटी डायरिया प्रभाव पाया जाता है, जो दस्त की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है।

7- अरारोट स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अरारोट विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अरारोट पाउडर का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों और झुर्रियों की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

अरारोट के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को अरारोट का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- अरारोट से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से उल्टी, खांसी जैसी समस्याएं हो सकती है।

3- अगर आप किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो अरारोट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications