बबूल गोंद के फायदे और नुकसान-Babul Gond Ke Fayde Aur Nuksan

बबूल गोंद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
बबूल गोंद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

बबूल का पेड़ जितना फायदेमंद होता हैं, उतना ही इसके पेड़ से निकलने वाला गोंद भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बबूल का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आयुर्वेद में कई दवाओं में गोंद का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। बबूल के गोंद (Babul Gond) का उपयोग लड्डू और पंजीरी बनाने के लिए किया जाता है। जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। लेकिन बबूल गोंद का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं बबूल गोंद के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

बबूल गोंद के फायदे और नुकसान (Babul Gond Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

बबूल गोंद के फायदे

- बबूल गोंद का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि बबूल गोंद में एंटीकार्सिनोजेनिक प्रभाव पाए जाते हैं। जो कैंसर सेल्स को खत्म करने में मदद करते हैं।

- बबूल गोंद का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि बबूल गोंद हानिकारक कोलेस्ट्रोल एलडीएल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रोल एचडीएल को बढ़ाने में मदद करता है।

- बबूल गोंद का सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां भी ठीक होती है। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए अगर आप बबूल गोंद का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में होने वाले दर्द, पेट फूलने और कब्ज (Constipation) जैसी समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।

- बबूल गोंद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि बबूल गोंद एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको गोंद से बनी लड्डू का सेवन करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

- अगर किसी को टॉन्सिल (Tonsils) की शिकायत है, तो उसे बबूल गोंद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बबूल गोंद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से टॉन्सिल में होने वाली सूजन में आराम मिलता है।

- बबूल गोंद का सेवन करने से कमजोरी (Weakness) की शिकायत दूर होती है। अगर किसी को ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होती है। किसी भी काम को करने में जल्दी थक जाते हैं, तो उनको गोंद का सेवन करना चाहिए।

- एक्जिमा (Eczema) यानी त्वचा में खुजली जैसी समस्या को ठीक करने में बबूल गोंद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बबूल गोंद में कुछ तत्व मौजूद हैं जो एक्जिमा को ठीक करने में मदद करते है।

बबूल गोंद के नुकसान

- बबूल गोंद का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

- बबूल गोंद का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

- बबूल गोंद का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी या जी मचलाने की शिकायत हो सकती है।

- बबूल गोंद के सेवन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में अगर बबूल गोंद का सेवन करने के बाद किसी भी तरह की एलर्जी होती है, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now