गाजर का जूस पीने के 9 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

गाजर का जूस पीने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
गाजर का जूस पीने के अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

गाजर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गाजर पोषक तत्वों का भंडार होता है। गाजर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे गाजर का हलवा, गाजर का रायता आदि, लेकिन क्या आपने कभी गाजर के जूस का सेवन किया है। गाजर का जूस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। गाजर के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है, साथ ही इस जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गाजर में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन गाजर के जूस का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं गाजर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

गाजर का जूस पीने के 9 अद्भुत फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Advantages And Disadvantages Of Drinking Carrot Juice In Hindi

गाजर का जूस पीने के फायदे

1- गाजर का जूस विटामिन ए का भंडार होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। गाजर के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखें स्वस्थ रहती है।

2- गाजर का जूस फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गाजर के जूस का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है।

3- गाजर का जूस विटामिन ए और विटामिन सी का भंडार होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

4- गाजर का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। गाजर के जूस का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

5- गाजर के जूस का सेवन करने त्वचा (Skin) को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

6- गाजर का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

7- गाजर का जूस आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

8- गाजर के जूस में एंटी डायबिटीक प्रभाव पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

9- गाजर का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

गाजर का जूस पीने के नुकसान

1- गाजर से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसके जूस का सेवन करने से स्किन में रैशेज, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है।

2- गाजर के जूस का अधिक मात्रा सेवन करने से ब्लड में कैरोटीन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से त्वचा पीला पड़ सकता है।

3- अधिक मात्रा में गाजर के जूस का सेवन करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava