ओट्स खाने के फायदे और नुकसान-Oats Khane Ke Fayde Aur Nuksan

ओट्स खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ओट्स खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

ओट्स (Oats) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ओट्स का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि ओट्स में जिंक, मैग्नीज, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही ओट्स में एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होता है। बता दें कि ओट्स को विभिन्न प्रकार के ताजे कटे फलों, दूध और सब्जियों के साथ मिलाकर एक पौष्टिक भोजन बनाया जा सकता है, जिसे सुबह, दोपहर या रात किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन ज्यादातर लोग ओट्स का सेवन सुबह के नाश्ते में करना पसंद करते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद भी साबित होता है। ओट्स का सेवन करने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। जानिए ओट्स खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ओट्स खाने के फायदे और नुकसान (Oats Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

ओट्स खाने के फायदे

पाचन तंत्र सही रहता है

ओट्स का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर बनता है।

वजन कम होता है

ओट्स में फैट्स और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वजन (Weight) कम करने में लाभदायक साबित होता है। इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापे से परेशान हैं, उनको रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है

ओट्स का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि ओट्स एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो बीमारियों के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम होता है

ओट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, उनको रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए।

शुगर कंट्रोल रहता है

ओट्स का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ओट्स घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

रक्तचाप नियंत्रित रहता है

ओट्स का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए उच्च रक्तचाप वाले मरीज इसका सेवन करते हैं, तो इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

कब्ज की शिकायत दूर होती है

ओट्स का सेवन करने से कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर किया जा सकता है। क्योंकि ओट्स में पाए जाने वाला फाइबर इस समस्या से निजात दिलाने में सहायक होता है।

हड्डियां मजबूत होती है

ओट्स का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि ओट्स में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम व सिलिकॉन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं।

एनर्जी मिलती है

ओट्स के सेवन से शरीर में एनर्जी (Energy) मिलती है। क्योंकि ओट्स में विटामिन्स, मिनरल और फाइबर पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर को लंबे समय तक थकान महसूस नहीं होती है।

ओट्स खाने के नुकसान

- ओट्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) को नुकसान पहुंच सकता है।

- अगर ओट्स सही तरह से पका न हो, तो इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है।

- ओट्स का सेवन करने से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) भी होती है। क्योंकि ओट्स में एवेनिन नामक प्रोटीन होता है, जो कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या का कारण हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications