कदम्ब के फायदे और नुकसान

कदम्ब के फायदे और नुकसान Sportskeeda hindi
कदम्ब के फायदे और नुकसान Sportskeeda hindi

भारत में हर पेड़ का कहीं न कहीं आयुर्वेदिक महत्व जरुर होता है। लेकिन अक्सर जानकारी न होने की वजह से हम उसके फायदे नहीं ले पाते हैं। आज ऐसे ही एक पेड़ की बात हम करने जा रहे हैं, जिसका नाम है, कदम्ब। कदंब का पेड़ दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाने वाला एक सुंदर और बड़ा सदाबहार पेड़ है। कई लोगों ने इसे देखा जरूर होगा, लेकिन इसके नाम और इसके गुणों के बारे में शायद ही जानते होंगे। ये पेड़ विशेष रूप से अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, क्योंकि ये कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसलिए आज आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में हम इस लेख में आपको जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं।

कदम्ब पेड़ के फायदे - Benefits of Kadamba tree in hindi

घाव भरने में मददगार - कदंब का उपयोग बहुत सी बीमारियों के लिए किया जाता है। यही नहीं किसी तरह की चोट लगने पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घाव को आसानी से भरने में मदद करता है।

डायबिटीज में मददगार - अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो कदंब की पत्ती का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को भी सुधारते हैं।

फंगल इंफेक्शन को कम करने के लिए - अगर आपको त्वचा पर लाल चकत्ते, दाद या फिर खुजली की समस्या है, तो कदंब के इस्तेमाल से ये ठीक किया जा सकता है। कदंब के पेड़ में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। ऐसी समस्या से ग्रस्त लोग कदंब का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फंगल इंफेक्शन में आराम मिलेगा।

बुखार से राहत दिलाए - बुखार की समस्या को दूर करने के लिए पुराने समय से ही कदम्ब की छाल से बने काढ़े का उपयोग किया जाता रहा है। कदंब के पेड़ में एंटी बैक्टीरियल समेत कई गुण पाए जाते हैं, जो बुखार में काफी मददगार होते हैं। इसके लिए आप कदम्ब की छाल की मदद से काढ़ा तैयार करें। यह थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए आप चाहें तो इसमें शहद डालकर भी पी सकते हैं।

youtube-cover

कदंब के नुकसान - Disadvantages of Kadamba in hindi

प्रेगनेंट महिला को बिना डॉक्टर की जानकारी के इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कई लोगों को इसके उपयोग से मतली, खुजली और दूसरी एलर्जी की समस्या हो सकती है।

कदंब का इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।