मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान-Multani Mitti Ke Fayde Aur Nuksan

मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का उपयोग चेहरे और बालों पर लगाने के लिए किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी बालों पर लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं, तो वहीं मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सिलिका, डोलोमाइट, कैल्साइट, कार्टज जैसे तत्व भी पाये जाते हैं। जो स्किन के लिए लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से आप कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं। जिसको लगाने से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान (Multani Mitti Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

- डेड स्किन सेल्स की वजह से चेहरा बेजान लगने लगता है, लेकिन अगर आप मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिलता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए।

- आजकल ज्यादातर लोग पिंपल्स (Pimples) की वजह से परेशान रहते हैं, चेहरे पर पिंपल्स निकल जाने की वजह से चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन अगर आप मुल्तानी मिट्टी और चदंन का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की शिकायत से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चदंन पाउडर मिलाकर 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

- जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके लिए मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन पर मौजूद अधिक तेल निकल जाते हैं। इसके लिए गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाना चाहिए।

- मुल्तानी मिट्टी में चदंन पाउडर और हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो (Glowing Skin) आता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और चदंन पाउडर को एक-एक चम्मच ले लेना चाहिए, फिर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, लगाने के 10 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

- मुल्तानी मिट्टी में मेथी दाने का पेस्ट और नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाने से दो मुंहें बाल की समस्या दूर हो जाती है।

- मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर बालों में लगाने से बालों का रूखापन दूर हो जाता है।

- मुल्तानी मिट्टी का पैक बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी को बालों में लगाने से बाल झड़ना काफी हद तक बंद हो जाते हैं।

- मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग (Tanning) की शिकायत दूर हो जाती है।

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान

- मुल्तानी मिट्टी का उपयोग सर्दियों के मौसम में करने से स्किन काफी ड्राई हो सकती है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

- जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है, उनको अधिक मात्रा में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

- मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava