आलू के फायदे और नुकसान-Aaloo Ke Fayde Aur Nuksan

आलू के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
आलू के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलू (Potato) एक ऐसी सब्जी है, जिसे लगभग सभी सब्जियों के साथ मिलाकर बनाता जाता है। साथ ही आलू के उपयोग से आलू चाट और टिक्की भी बनाई जाती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसलिए ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे, जिन्हें आलू खाना पसंद न हो। लेकिन क्या आप जानते हैं, आलू के उपयोग से बनी डिश जितनी स्वादिष्ट होती है, उतना ही आलू का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। आलू का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक माना जाता है। क्योंकि आलू कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। आलू में कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन आलू का अधिका मात्रा में सेवन कुछ बीमारियों से ग्रसित लोगों को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं आलू के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

आलू के फायदे और नुकसान (Aaloo Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

आलू के फायदे

- आलू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू में कैल्शियम मौजूद होता है और कैल्शियम हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है।

- आलू का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि आलू में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

- आलू का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए आलू का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज की शिकायत दूर होती है।

- किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या होने पर आलू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू में पोटैशियम और फाइबर मौजूद होता है। इसलिए आलू का सेवन करने से पथरी को ठीक किया जा सकता है।

- आलू का सेवन करने से दिमागी विकास में मदद मिलती है। क्योंकि आलू में विटामिन बी कॉम्प्लेकस, विटामिन सी जैसे विटामिन्स मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से याददाश्त (Memory) तेज होती है।

- आलू स्किन (SKin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप आलू के रस को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी जैसे पिंपल्स, दाग धब्बों और झुर्रियों की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

आलू के नुकसान

- आलू का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि आलू में कैलोरी अधिक होती है।

- आलू का अधिक मात्रा में सेवन टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) का कारण भी बन सकता हैं। क्योंकि आलू एक हाई ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थ है।

- आलू का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।

- जिन लोगों को गठिया की शिकायत होती है, उनको आलू का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।