मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान - Munakka Khane Ke Fayde Aur Nuksan

मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

मुनक्का (Soaked raisins) सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। यह ड्राई फ्रूट की प्रजाति से है। इनका सेवन पानी में भिगो कर करना चाहिए क्युकी यह तासीर में गर्म होते हैं। मुनक्का को कुछ लोग किशमिश भी समझते हैं क्योंकि यह भी अंगूर को सूखा कर ही बनाया जाता है, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। आयुर्वेद की नजर से मुनक्का के फायदे अधिक है। भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं। आज हम आपको मुनक्के के फायदे और ज्यादा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान (Munakka Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मुनक्के के फायदे : Benefits Of Raisins In Hindi

- अगर आपको कब्ज (constipation) की समस्या है तो सुबह खाली पेट मुनक्का खाना चाहिए, इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। पेट में मुनक्का पानी को सोख सकता है और फिर कब्ज की समस्या को दूर कर देता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। इसके अलावा गैस की समस्या और मूत्र मार्ग में बाधादि समस्याओं को भी दूर भगाता है।

- खाली पेट भीगे हुए मुनक्का खाने से वजन (for weight loss) को कम किया जा सकता है। इसके अंदर पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज ले वजन कंट्रोल रहता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह मुनक्का खाते हैं तो आप मोटापे के शिकार होने से बच सकते हैं।

- भीगे हुए मुनक्का खाने के कई फायदे हैं इससे आंखों (eye weakness) की कमजोरी दूर होती है। मुनक्का में विटामिन A, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे आंखों की समस्या, मोतियाबिंद, कम होती रोशनी की परेशानी दूर हो जाती हैं। ऐसे में नियमित रुप से भीगे हुए मुनक्का खाने से आप अपनी आंखों को तंदुरुस्त बना सकते हैं।

- अगर आपको बालों (hair problems) से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको नियमित रूप से भीगे हुए मुनक्का का सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद आयरन और विटामिन C से बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है। बालों की चमक और मजबूती के लिए भी आपको मुनक्का खाना चाहिए। इससे बाल मोटे हो जाते हैं और डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

- मुनक्का खाने के फायदे बुखार (fever) में भी देखे गए हैं। किसी भी तरह के वायरल बुखार को खत्म करने की क्षमता मुनक्का में पाई जाती हैं। ऐसे में अगर आपको बुखार है तो आपको इसका सेवन रोजाना जरूर करना चाहिए।

मुनक्के के नुकसान : Side effcets Of Raisins In Hindi

- किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में ज्यादा मुनक्का खाना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

- इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है।

- ज्यादा मुनक्का खाने से वजन बढ़ सकता है।

- इसके अलावा डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लीवर की समस्या भी पैदा हो सकती है।

- दस्त, उल्टी, बुखार, फैटी लीवर, शुगर, और हृदय संबंधित रोग होने का खतरा भी बढ़ा सकता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now