एरोबिक एक्सरसाइज आपके मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाता है- Aerobic exercise aapke mastisk ki chamta ko badhata hai

एरोबिक एक्सरसाइज आपके मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाता है
एरोबिक एक्सरसाइज आपके मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाता है

नियमित एक्सरसाइज, खासकर एरोबिक आपके तन के लिए ही नहीं बल्कि मन के लिए भी फायदेमंद है। एक शोध में दावा किया गया है कि, व्यायाम से शरीर की ताकत बढ़ती है और साथ ही यह मस्तिष्क की कोशिकाओं के आकार को बनाए रखने में भी सहायक है। शोध के अनुसार व्यायाम मस्तिष्क के ग्रे पदार्थ को बनाए रखने में मदद करता है, जो विभिन्न कौशल और सोच क्षमताओं से जुड़ा हुआ है। ग्रे मैटर बैलेंस रहने से दिमागी क्षमता की गिरावट को रोका जा सकता है।

दिमाग के विकास के लिए एरोबिक एक्सरसाइज है फायदेमंद (Aerobic exercise is beneficial for brain development)

अमेरिका में हुई एक नई रिसर्च से पता चला है कि हल्के ज्ञानात्मक हानि (एमसीआई) वाले व्यक्ति जो तेज चलने-दौड़ने, जॉगिंग या हफ्ते में चार बार तैराकी जैसे एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, उनके मस्तिष्क के आयतन में बढ़ोतरी के साथ ज्ञान-संबंधी कार्यों में वृद्धि होती है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के वेक फॉरेस्ट विश्वविद्यालय के जियांग चुल किम ने कहा कि, किसी भी प्रकार का एक्सरसाइज लाभकारी है। लेकिन एरोबिक गतिविधियां उच्च ज्ञान-संबंधी कार्यो के लिए ज्यादा लाभकारी हैं।

एरोबिक एक्सरसाइज शुरू करने के कुछ दिन बाद दिखने लगता है फर्क ( Benefits of aerobic exercise for brain)

स्टडी के मुताबिक, एमसीआई वाले व्यक्तियों में इसका प्रभाव याददाश्त और विचार कौशल पर पड़ता है। इससे अल्जाइमर रोग के विकसित होने का खतरा होता है। यह मनोभ्रम का एक सामान्य प्रकार है। वेक फॉरेस्ट विश्वविद्यालय द्वारा 35 एमसीआई वाले व्यक्तियों पर परीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि, एरोबिक एक्सरसाइज करने के कुछ दिनों के बाद मस्तिष्क में एक खास बदलाव देखने को मिला।

परीक्षण किए गए लोगों को दो समूहों में बांटा गया था। सोलह वयस्कों (औसत आयु 63 साल) को एरोबिक गतिविधियों में लगाया गया। इसमें ट्रेड मिल, स्टेशनरी बाइक या इलिप्टिकल प्रशिक्षण एक हफ्ते में चार बार दिया गया। यह प्रक्रिया छह महीनों तक चली। एक 19 वयस्कों (औसत आयु 67 साल) वाले समूह को इसी अवधि के दौरान खींचने वाले एक्सरसाइज में लगाया गया।

एरोबिक एक्सरसाइज ऐसे मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाता है (Know hot to Aerobic exercise boosts brain capacity)

परिणाम हाई रिज़ॉल्यूशन वाले एमआरआई चित्रों पर आधारित रहे। इसे छह महीने पहले और छह महीने बाद किए गए एरोबिक और खींचने वाले व्यायामों के आधार पर देखा गया। इसमें प्रतिभागियों के ग्रे मैटर इलाके में मस्तिष्क का आयतन बढ़ा दिखाई दिया। शोधकर्ता ने बताया कि, खींचने वाले समूह की तुलने में, एरोबिक गतिविधियों वाले लोगों में कुल दिमाग के आयतन में ज्यादा संरक्षण दिखाई दिया, इस समूह में ग्रे मैटर के आयतन और मस्तिष्क ऊतक में बढ़ोतरी देखी गई।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
App download animated image Get the free App now