अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान: Ajwain Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - webdunia)
अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - webdunia)

अजवाइन जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी ठीक रखने में मदद कर सकती है। यही कारण है कि भारतीय भोजन में अजवाइन का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बता दें कि इसके अधिक सेवन से अजवाइन खाने के नुकसान क्या क्या हो सकते हैं। बेशक, अजवाइन खाने के फायदे हैं, लेकिन यह किसी समस्या का सटीक इलाज नहीं है। हां, यह शारीरिक परेशानी के लक्षण या उससे बचाव में मदद जरूर कर सकता है, लेकिन इसे किसी गंभीर बीमारी का इलाज समझने की भूल न करें। जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में।

अजवाइन के फायदे - Ajwain Ke Fayde In Hindi

गैस और कब्ज के लिए - गैस और कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है। ऐसे में अजवाइन इस समस्या के लिए असरदार साबित हो सकती है। अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस के प्रभाव को कम करने के लिए दवाई का काम कर सकते हैं।

अस्थमा के बीमारी में - अस्थमा एक समस्या जिसमें व्यक्ति को सांस लेने की परेशानी होती है। इस समस्या से राहत दिलाने में भी अजवाइन के लाभ दिखाई दे सकते हैं। अजवाइन में एंटीअस्थमा प्रभाव होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव श्वसन प्रणाली पर पड़ता है। इससे अस्थमा की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है।

डायरिया के समस्या होने पर - अगर किसी को डायरिया की समस्या हो रही है तो ऐसे में अजवाइन खाने के फायदे भी देखा जा सकता है। बता दें कि अजवाइन में एंटी-डायरिया प्रभाव पाए जाते हैं, जो इस समस्या से निजात दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।

अजवाइन के नुकसान - Ajwain Ke Nuksan In Hindi

गैस की समस्या - अजवाइन में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से इसके अधिक मात्रा में लेने से पेट में गैस (पेट फूलना), सूजन और ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है।

एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है - अगर कोई व्यक्ति अजवाइन का अधिक मात्रा में सेवन करता है, तो इसकी वजह से उसे एसिडिटी की समस्या कम होने की जगह बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan