बादाम और किशमिश के फायदे : Badam Aur Kishmish Ke Fayde

बादाम और किशमिश के फायदे (फोटो - myupchar)
बादाम और किशमिश के फायदे (फोटो - myupchar)

बादाम और किशमिश दोनों ही चीजों में विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इन दोनों चीजों में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और मैग्नीज काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक रखने के लिए लोगों को बादाम और किशमिश (badam or kismis khane ke fayde) का सेवन करना चाहिए। इसलिए इनका सेवन सुबह नाश्ते में करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। बादाम और किशमिश को साथ में खाने से ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) भी बेहतर होता है। यह स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। बादाम और किशमिश को एक साथ खाने से सेहत, त्वचा और बालों को कई लाभ मिलते हैं। जानते हैं इनके फायदे (badam or kishmish ke fayde).

बादाम और किशमिश के फायदे : Almond And Raisins Benefits In Hindi

एनर्जी बढ़ाए ( boost energy level) - लोगों की भागदौड़ वाली जिंदगी में आराम का समय ही नहीं मिलता, जिसकी वजह से शरीर हमेशा थका रहता है। ऐसे में थकान से बचने और आलस को दूर भगाने के लिए एनर्जेटिक रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए रोज सुबह बादाम और किशमिश खाकर भी खुद को पूरे दिन के लिए एनर्जेटिक रख सकते हैं। बादाम और किशमिश एक साथ खाने से बॉडी में एनर्जी (benefits of almond and kishmish) रहती है। इसकी वजह से काम के दौरान थकान भी महसूस नहीं होती है।

अपच का उपाय ( improve digestion) - लोगों के गलत खान-पान की आदतों की वजह से इनडाइजेशन या अपच की समस्या बेहद आम हो गई है। ऐसे में आप नाश्ते में बादाम और किशमिश एक साथ ले सकते हैं। इन दोनों को साथ में खाने से इनडाइजेशन (indigestion cure) की समस्या से राहत मिलती है। बादाम और किशमिश एक साथ खाने से गैस और कब्ज (constipation home remedies) में भी आराम मिलता है।

बालों के लिए ( for hair) - बादाम और किशमिश खाने से बाल भी मजबूत और घने बनते हैं। क्योंकि बादाम में विटामिन ई (vitamin e for hair) होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा बादाम और किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट बालों की सेहत के लिए जरूरी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।